रंज-ओ-गम इस दुश्वारी से पहले

कई फूल सूख गए अबकी बारिश से पहले

इसबार मौत सी ज़िंदगी है तो मैंने सोचा

कई मौत अाई थी मुझे इस मौत से पहले

तुमको मिला तुमको पाया तुम को छुआ

ज़िन्दगी कभी इतनी खूबसूरत नहीं थी तुमसे पहले

अब जुदाई का शिकवा क्यों करे हम

कोई वादा किया ही नहीं गया मुझे जुदाई से पहले

वो जो फीकी आस थी अब बुझने लगी है

जला दो कोई चराग इसके बुझने से पहले

ये धुआं धुआं सा और सीने में जलन

जो धड़कता टुकड़ा है जल रहा है धड़कने से पहले

ये जो सब लिखा है सब उसका लिखा है

'सिकंदर' तुम कुछ भी नहीं थे उससे मिलने से पहले।


- राहुल लखेड़ा 'सिकंदर'