अहले वतन मुस्कुराइये, मुल्क मज़े में है
नज़्म-ए-नौ-बहार गाइये, मुल्क मज़े में है
यहीं कहीं दूर एक घर था, रोजगार उसका भी खत्म हुआ
आप आलीशान दस्तरखान सजाइये, मुल्क मज़े में है
फिरकापरस्त आये थे और फिरकापरस्त आयेंगे
देशवासियों अपना फ़र्ज़ निभाइये, मुल्क मज़े में है?
रैलियां हो रहीं, फब्तियां कस रहीं, मानवता रो रही
हुक़्मरान चुनावी गणित बैठा रहे, वाकई...मुल्क मज़े में है!
वे पागल थे और पागल है जो गला फाड़ बिलख रहे
चलिये छोड़िए नया किस्सा सुनाइए, मुल्क मज़े में है
गलतियां होती है अक्सर बड़े लोगों से अहंकार में
इनको ज्ञान गीता का बतलाइये, मुल्क मज़े में है
कुछ लोगों को आदतन नक्स दिखता है इस जन्नत में भी
अब 'सिकंदर' का मुंह बंद कराईये, मुल्क मज़े में है...!!!
- राहुल लखेड़ा 'सिकंदर'
