चेतना खत्म हो गई चीखती अभ्यर्थना लिखो

आज जो पिस रहे है उनकी वेदना लिखो,

चूल्हे की लौ फींकी न पड़ जाए किसी के भी

तुम झोपडिय़ों के बीच चल रही मंत्रणा लिखो,

फाइलों में बंद योजनाओं का भोपू बजता है बहुत

जो लोगों की उबलती आस है उसका ताप लिखो,

मानव जब रखने लगें मानव मूल्यों से ऊपर तर्क को

तुम तब भूखे पेट के भूगोल से फूटा संताप लिखो,    

पुस्तकालयों में धूल फांक रहा है अपना संविधान

आज उसकी प्रस्तावना से "भारत के लोग" मिटा दो

फिर "उनका त्रास" लिखो,

रक्तरंजित राजनीति उदासीन है लहु लुहान तलवों पर

तुम दरबारी कवि हो? आज गीत कुछ खास लिखो,

आने वाली पीढ़ि न समझे अब की सत्ता को संवेदन शून्य

हे कलमघसीट सरकारी! कोई नया इतिहास लिखो।


- राहुल लखेड़ा