वो वक़्त रोकना चाहा था मैंने,
तुझे अपने पास ही हमेशा के लिए रोक लेना चाहा था मैंने,
तेरी यादें तो हमेशा रहेंगी मेरे साथ,
उन यादों की साथी को रोक लेना चाहा था मैंने,
तेरे उन सपनों को, जिनको मैंने अपने सपनें बना लिए थे, उन सपनों को को टूटने से रोक लेना चाहा था मैंने,
उन पलों को, उन लम्हों को,
तेरी वो अदाएँ, तेरी वो बातें और मुलाकातें,
सब कुछ वही रोक लेना चाहा था मैंने,
उस वक़्त की तरह,
जब मैं तेरा और तू मेरी हुआ करती थी,
तेरे लिए मैं सब कुछ और मेरे लिए सब कुछ तू,
वो वक़्त रोक लेना चाहा था मैंने,
बस इतनी सी ख्वाहिश थी अपनी,
तू बस मेरी और मैं बस तेरा बन कर रह लेना चाहा था मैंने,
वो वक़्त रोक लेना चाहा था मैंने।


