तेरे ख्यालों सा खूबसूरत 

कुछ भी तो नहीं है 

ना फलक न चाँद ना गुल 

कहाँ कोई तुम सा हसीं है 

नहीं है कोई तुम सा नहीं है l


तेरे एहसास सा हसीन 

कोई भी तो नहीं है 

न दिल न धड़कन न जमाना 

कहाँ कोई तुम सा हमनशीं है 

नहीं है कोई तुम सा नहीं है l


~राहुल बरियारपुरी