तीरों पे बैठ के
मुश्किल है
उगती तरंगो को
बयां करना l
जैसे सागर के गर्भ में
हुई हलचल पढ़ना
तरंगे तो बस
बाहरी परिणाम है l
इश्क़ में रची गई
कविता और कहानी
बाहरी अनुभवों कि
अधूरी दास्तान है |
क्योंकि भाषा
ईज़ाद है बाहरी इसलिए
प्रेम ढूंढ़ता रहता है
इज़हार के लिए शब्द l
शब्दों कि कमी में
शरीर प्रकट करता है
सम्प्रेषण और तरंगे
जैसे आलिंगन और चुम्बन l
~राहुल बरियारपुरी
