ख़ून से लहलुहान 

सड़के है जहाँ

तक देखता हूँ 

पैरों कि धाप अब 

और तेज़ हुई है

वक़्त लिखेगा वो 

कर रहें है महापलायन l


सख़्त हाथों से 

पत्थर तोड़ते लोग 

ख़ुद के हौसलें से 

सरिया मोड़ते लोग 

अब रक्त रंजीत 

लौट रहें है वापस 

कर रहें है महापलायन l


ख़ामोश चलते लोग 

वक़्त से बतियाते 

बिहारी कहें जाते 

दुधमुँहे बच्चों को

सीने से लगाये महिलायें 

भूख पीड़ा दबाये 

कर रहें है महापलायन l


कुछ एक पटरियों पे 

मांस के लोथड़े बने 

कुछ दुर्घटना में मरें 

किसी कि जान 

रपट गई सड़क पे 

पड़े है औंधे मरे 

कर रहें है महापलायन l


वक़्त कि लहरों से 

टकराते सृजन के दूत 

चले है गुमनाम सफ़र पे 

ना शिक़वा ना उम्मीद 

वक़्त के पहिये सा 

अनवरत चलते जाते 

कर रहें है महापलायन l


खामोश जैसे पाषाण

जरुरत के ये मेहमान 

शहरों के अपमान 

का बोझ कंधो पे 

सीने पे फ़रेब का 

ख़ंजर लिये 

कर रहें है महापलायन l


~राहुल बरियारपुरी

@RahulBriyarpuri