लिखना हो जो अगर तो फूलों का गुलिस्तां लिखिए ,

जरुरत क्या है जो काँटों सा कुछ कड़वा लिखिए |


जिंदगी दर्द का सफ़र है सब परेशां है यहाँ

जो किसी के दिल को गुदगुदा दे वो दास्तां लिखिए |


भीड़ है तन्हाई है आदमी आदमी अकेला है यहाँ ,

लिखना सूरूर है तो कुछ मुस्कुराता लिखिए l


सुबह होते ही सब सूरज सा जल जाते है यहाँ ,

शाम ढल जाए तो दास्तां ज़ुल्फो का लिखिए l


~राहुल बरियारपुरी