इश्क़ खता है कोई जरा आहिस्ता कीजे
दिल पे आयेगी ये सज़ा जरा आहिस्ता कीजे l
ज़िस्म नाज़ुक है कहाँ तक ये दर्द झेलेगा ,
मुश्किलों भरा होगा हालात आहिस्ता कीजे l
फिज़ा रंगीन है ये इश्क़ कि अंगड़ाई है ,
शाम ढ़लते ही बदलेंगे हालात आहिस्ता कीजे ,
ये पहली मुलाक़ात कि हर बात गुदगुदी सी है ,
तौली जायेगी फिर जज़्बात आहिस्ता कीजे l
अभी महकी है हवा फूल खिले है दिल में ,
बाद में शूल चुभायेगी हर बात आहिस्ता कीजे l
~राहुल बरियारपुरी
@RahulBriyarpuri
