कल के हसीन ख़्वाब में 

गुजरती जिंदगी 

या बीते दिनों के याद में 

सुलगती जिंदगी 

चलो दोनों को विराम देते है 

इस लम्हें को पूरा जी लेते है 

अतीत और भविष्य भूल के 

आइये मिलके कहते है 

चियर्स जिंदगी l


आज का सूरूर में जियें हम 

फितूर जिंदगी 

मुसलसल चलता आज में 

जरूर जिंदगी 

किसी धार सा बहते चलते है 

लम्हा लम्हा हम पिघलते है 

जिंदगी बस अभी है यहीं 

आइये मिलके कहते है 

चियर्स जिंदगी l


~राहुल बरियारपुरी