रात कितना तन्हा है
ग़मो के समंदर
के मौज़ो से
टकरा के
चाँद डूब रहा है समंदर में l
समंदर पे हलचल है
चाँद के ख्वाहिश का
फ़लक से दूर
तन्हा मजबूर
चाँद डूब रहा है समंदर में l
शीतल हवा महकती फिज़ा है
सब रोज़ जैसा है
थोड़ी हलचल
है पानी पे
चाँद डूब रहा है समंदर में l
सन्नाटा खामोशी पसरी है
समंदर पे चांदनी से
पानी कि मोती के
खोंखले आस में
चाँद डूब रहा है समंदर में l
~राहुल बरियारपुरी
