किसी ने पूछा आज कि 'शांति' कब मिलेगी?
कुछ देर सोचा और निकला मुँह से कि -
राज्यसभा में बैठकर तो नहीं मिलेगी
युद्ध लड़ते हुए भी नहीं मिलेगी
और ना ही अब से पहले के किसी शासक
को इन तरीक़ो से मिली
रामचरितमानस की याद आती है
कि जब राजा जनक ने
एक किसान की तरह खेत में हल चलाया
तब जाकर शक्ति यानी 'सीता' की प्राप्ति हुई उन्हें,
वो सीता जिसने रानी सीता होने से ज़्यादा
वन में कांटों पर चलते हुये
राम की 'शक्ति' होना चुना


