क़िस्सों का भी एक किस्सा है
क़िस्सों का क़िस्सा सुनाऊ
हम अक्सर पुरानी ऐसी बातों को याद करते हैँ
जो Nostalgia यानी 'अतीत के सुखद प्रसंगों की याद' फील करा दे
हम बस ये सोचते हैं
'यार वो टाइम कितना सही था ना'
बिना इस पर गौर किये कि
उस किस्से में भी हम तो उतने ही अकेले थे जितने आज हैं
कई बार तो हमारी ज़िन्दगी का बुरा दिन भी
हमारे लिए एक क़िस्सा बन जाता है
जो कभी हमें गुदगुदाता है तो कभी रुला देता है
उस किस्से को याद करते हुए हम ध्यान नहीं देते
कि उस वक़्त भी हमारे लिए
अतीत का कोई किस्सा यादगार था
और आज हमें उस किस्से से बेहतर 'क़िस्सा' ये वाला लगता है
तो इसका मतलब तो यही हुआ ना
कि 'क़िस्सा' हर वो 'आज' है जो 'कल' हम 'कल' बताकर
दोस्तो के बीच चाय की चुस्की मारते हुए डिस्कस करेंगे
ओर कहेंगे
'यार वो टाइम भी कितना सही था ना'
- राहुल अभुआ

