कहानी - क़ीमत

लेखक - राहुल अभुआ 'ज़फर'

देर रात का वक़्त है, सड़कें बिलकुल सुनसान हो गयी हैं। फैक्ट्री में पिछले कुछ दिनों की तरह आज भी देर तक वर्कर्स काम कर रहे हैं। बाहर 3 लोग नेहा, शुभम और राजवीर फैक्ट्री से दूर घात लगाये फैक्ट्री पर नज़र रख रहें हैं, मानो उन्हें किसी की तलाश हो।

जब वर्कर्स का आखिरी बैच भी फैक्ट्री से निकल गया, कुछ देर इंतज़ार करने के बाद नेहा ने राजवीर और शुभम को इशारा करके आगे बढ़ने को कहा, तीनो ने अपने चेहरे ढके और आगे बढ़ने लगे

चौकीदार गेट पर मौजूद था, नेहा ने राजवीर से कहा की वो आगे की तरफ से बढे, राजवीर आगे बढा और मिट्टी गिली होने की वजह से उसका पैर फिसल गया, जैसे ही ये आवाज़ सुनाई दी चौकीदार को कुछ संदेह हुआ, वो जल्दी ही हरकत में आया और उस तरफ दौडा

राजवीर एक आड में छुपा, चौकीदार जैसे ही वहां पहुंचा शुभम और नेहा गेट की तरफ भागे और अंदर दाखिल हुए, वहीं दूसरी तरफ राजवीर ने मौका पाकर चौकीदार पर हमला किया और हाथापायी में चौकीदार को जान से मार दिया। चौकीदार वहीं पड़ा तड़प रहा था, बहुत खून बह रहा था, राजवीर उसे मरता छोड़ आगे बढा वहां उसे शुभम और नेहा मिले, शुभम के पूछने पर राजवीर ने बताया की उसने चौकीदार को मार दिया।

वो तीनो अंदर की तरफ बढ़ते हैं और फैक्ट्री में दाखिल होते हैं। वहां वो गैस के मुख्य प्लांट से होते हुए एक चैम्बर में दाखिल हुए हैं। सब जगह नज़र दौड़ायी तो मालूम चला की चारों ओर CCTV हैं, उनके पसीने छूट गए लेकिन उनके सर पर न जाने क्या सवार था की वो किसी चीज़ से घबराये नहीं और हर हालत के लिए तैयार हैं।

वो पूरे एतिहात के साथ अंदर दाखिल हुए और जब वहां का मंज़र देखा तो मानो जैसे उन्हें दुनिया की सबसे बड़ी खुशी मिल गयी हो, सामने थे सिलेंडर - ऑक्सीजन के सिलेंडरर्स

देशभर में हाहाकार मचा हुआ है, कोरोना की वजह से जो भयावह स्तिथि पूरे देश की है उसमे ऑक्सीजन की ऐसी किल्लत, दवाइयों की कालाबाज़ारी और आम लोगो को न मिलना, हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर का पूरी तरह से घुटनो पर आ जाना संकेत था की ये तबाही का मंज़र क़यामत सा लगता है।

शुभम ने इशारा किया और नेहा राजवीर के साथ आगे बढी, तीनो ने एक-एक सिलिंडर लिया और घसीटते हुए बाहर की तरफ निकले, उन्हें हर हाल में ये ऑक्सीजन सिलिंडर्स नॉएडा के हॉस्पिटल तक ले जाने थे जहाँ कुछ लोगो की हालत बेहद नाज़ुक है। सब जगह हाथ-पैर मारे लेकिन मोटा पैसा देने के बावजूद ऑक्सीजन नहीं, हारकर इन तीनो को जो की एक संस्था के लिए काम करते है, अच्छे कॉलेज से पढ़े-लिखे जिम्मेदार नागरिक हैं आगे आकर ये कदम उठाना पड़ा है।

जिन मरीजो के लिए इन्होने ये कदम उठाया है उनकी हालत का जिम्मेवार हिंदुस्तान का VIP कल्चर है, एक कारोबारी के लिए हॉस्पिटल प्रशाशन ने जिस तरह भगवन की तरह दूसरे गरीब लोगों की जान को चींटी समझते हुए उस VIP को तवज्जो दी उसके बाद इंसानीयत पर से भरोसा उठ जाना लाज़मी है।

शुभम, नेहा, राजवीर किसी तरह बाहर पहुंचे हैं। उन्हें आभास होता है की उन्हें घेर लिया गया है। वो नज़र घुमाते हैं तो पाते हैं की मेन-गेट से 10 मीटर अंदर 4 कमांडो और 2 गार्ड खड़े हैं। एक आदमी ने वहीँ से उन्हें कहा है -

"वहीं रुक जाओ"

शुभम डर जाता है लेकिन राजवीर उसको चलते रहने के लिए कहता है, वो कैसे भी करके दूसरी तरफ वाली दीवार तक पहुंचना चाहते हैं।

जब वो तीनो नहीं रुकते तो वो कमांडो उनपर बंदूकें तान देते हैं, दोबारा उनको रुकने के लिए कहा जाता है, वो तीनो डरते हुए आगे बढ़ रहे है, उन्हें कैसे भी करके हॉस्पिटल पहुंचना हैं।

इस बार वो आदमी कमांडो को शूट करने के आर्डर देता है और गोलियां चलायी जाती है, तीनो ने मौके पर दम तोड़ दिया है।

अगले दिन की ख़बर बनी है - "बीती रात ऑक्सीजन फैक्ट्री में 3 चोरों को ऑक्सीजन चुराने के लिए मार गिराया गया। चोरों ने चौकीदार का क़त्ल कर दिया था और इनका किसी गैंग के साथ सम्बन्ध होने की आशंका है। मंत्री जी खुद बहादुर कमांडोज़ को सम्मानित करेंगे"

'भाईचारा हो मोहब्बत हो के इखलास-ओ-वफा

कोई भी बात हो हर बात की हद होती है

सर झुकाये हुए लोगों तुम्हे मालूम नहीं

ज़ुल्म सहने से भी ज़ालिम की मदद होती है' - ताहिर फ़राज़

- राहुल अभुआ 'ज़फर'