क़यामत की रोज़ जब हम वहां पहुंचेंगे

तो देखेंगे

वो ईश्वर वहां खड़ा

सभी को एक साथ बिठा रहा होगा

हाँ सभी को, अच्छा-बुरा करने वाले सभी को

क्यूंकि

उसकी प्रोग्रामिंग में 

नर्क स्वर्ग सब पृथ्वी पर ही है

उसके वहां तो सब बराबर ही होंगे

देख लेना!

- राहुल अभुआ 'ज़फर'