इक पल में टूट तो जाता है 

पर भरोसे को दोबारा बनने में 

आखिर कितना 'वक़्त' लगता है ?

मैं नहीं जानता!


कुछ जानकार कहते हैं

कि वो दोबारा जुड़ता नहीं 

बिलकुल वैसा नहीं हो पता 

जैसा वो टूटने से पहले हुआ करता था

कुछ मानते हैं कि 

जुड़ तो सकता है लेकिन...

ये 'लेकिन' और 'पर' दर्शाते हैं 

कि शीशा गर एक बार टूट जाये 

तो उसे जोड़ा तो नहीं जा सकता

पर उस टूटे हुए कांच से ही कोई हिस्सा 

ऐसा निकाला जाये 

जिसमे सिर्फ मैं दिखू

उस मैं को देखने वाली 

इक नज़र दिखे 

तो शायद भरोसा जोड़ा तो जा ही सकता है 

लेकिन मुझे नहीं मालूम

कि इस भरोसे को 

दोबारा बनने में 

आखिर कितना 'वक़्त' लगता है..

© राहुल अभुआ