Happy New Year 2021 --------------------------------

जो भी था जैसा भी था, इस साल का कुछ तो अर्थ हुआ,

काम न आई दौलत बिल्कुल, और ढोंग-दिखावा व्यर्थ हुआ।

बढ़ा महत्व परिवारों का, दिखा प्रेम अपनों के मध्य,

हुई उजागर महामारी ऐसी, बता गई जो सबको सत्य।

कुछ नहीं ये पैसा-वैसा, बस प्यार बनाकर रखो प्यारे,

काम आए जो बुरे वक़्त में, कुछ ऐसे यार हो पास तुम्हारे।