चौखट ही अब चरम है's image
744K

चौखट ही अब चरम है

चौखट ही अब चरम है
तत्पश्चात सब भरम है.
जग जो आज ठहर गया
यह तेरा-मेरा करम है.

आ बैठ करें हिसाब ज़रा
खोलें अपनी किताब ज़रा
पन्ना क्यों सारा काला है
अब कुछ ना मिटने वाला है
तांडव जो मौत कर रही
ये न मिटने वाला भरम है.
चौखट ही अब चरम है
तत्पश्चात सब भरम है.
Read More! Earn More! Learn More!