सब कुछ बिखरता चला जा रहा है मेरी आंखों के सामने
फिर भी कुछ कर नहीं पा रहा हूं वक्त के सामने
मंजर गुजरते जा रहे हैं सर्द गर्म के जैसे
उनसे लड़ने को हालात बनाए हैं मैंने जैसे तैसे
कदम लड़खड़ाए हैं इस दौर में कई बार
हार नहीं मानूंगा ऐसी ही मन में ठानी है मैंने रार...

