सदियों से चला आ रहा है एक गहरा नाता ।
जिसकी कोई थाह नहीं है वैसा है एक रिश्ता ।।
जहां नये दौर, नये युग की है एक नई परिभाषा।
उसी दौर में बन जाती है दादा - पोते की एक भाषा।।
नई पौध का लालन पालन होता दरख़्त की छांव में।
तन - मन मिले, जीवन खिले, दोनों बहते हैं एक ही धारा के प्रवाह में।।
नई सोच, नई अभिलाषा, नई जिज्ञासा का होता संचार है।

जीवन सफल होगा तुम्हारा, भी इसी संसार में।
जो बच जायेगा ये रिश्ता नदी की उस धार में।।