*नज़्म*
तुम्हीं हो दिल के दीवार-ओ-दर पर
हमारे दिल में उतर के देखो।
कभी न होगी तुम्हें निराशा
भरोसा हम पे तो करके देखो।।
जहाँ में ऐसा न हुस्न होगा
न होगी ऐसी कोई हसीना।
हमारी चाहत के आईने में
बस एक दफा तुम सँवर के देखो।।
शहर तुम्हारा है मैं हूँ मुजरिम
मेरी बस इतनी सी है गुज़ारिश।
मैं तेरे प्यार का हकदार हूँ
हमारा इंसाफ करके देखो।।
तुम्हारे चेहरे के आईने में
मेरी मोहब्बत छुपी हुई है।
जमी हुई नफरतों की धूल
को तुम जरा साफ करके देखो।।
~राघवेंद्र सिंह 'रघुवंशी'
