बहुत बड़ा दिवस हैं

आज दिवस है लोकतंत्र का, 

प्रजातंत्र का

जनतंत्र का

लाखो लोग मौत के आँचल में सोये है इसके लिए

कुछ आज भी आशा में है इसको पाने की

पर हमारे पास हक है

कुछ भी कह सकने का

कुछ भी माँग सकने का

कुछ भी कर सकने का

और मांगते है लोग अपना हक

उठाते है आवाज़ गलत के खिलाफ

पर यह कैसा हक है?? 

जिसके लिए रोज़ हो रहे हो दंगे

फूंके जा रहे हो वाहन और इंसान

तोड़े जा रहे हो सपने और घर

और बनाया जा रहा हो किसी की मौत का तमाशा

पर खैर यह तो गलत के खिलाफ आवाज़ उठाने का सरल तरीका है

पर मेरी नज़र में इसे लोकतंत्र नही कहा गया था

और ना ही कहा जाना चाहिए....



लोगो को सच्चा लोकतंत्र या स्वराज कभी भी झूठ और हिंसा से प्राप्त नही हो सकता.... 

लाल बहादुर शास्त्री