एक भोली सी वो लड़की मेरे सपनों में आती है मैं जब भी बात करता हूँ  मुझे आँखे दिखाती है   उसके और मेरे बीच में  जो भी ये दूरी है उन्ही का जिक्र करके वो मुझको रुलाती है   मेरे ख़्यबो ख्यालो में उसी का अक्स रहता है सुबह से शाम तक मुझको उसी की याद आती है   मैं जब भी रूठ जाता हूँ या फिर दूर जाता हूँ वो मेरे पास में आकर के मुझको मनाती है   मेरे कॉलेज में जबसे रूप की रानी वो आई है मेरे कॉलेज की सारी लड़कियाँ मुझको सताती है   वो मुझसे प्यार करती है ये मुझको नही मालूम मगर हर रोज वो लड़की मिलने को आती है   वो लायब्रेरी में आकर के जब मेरे सामने बैठे तो उसकी दोस्त मेरा नाम लेकर के चिढ़ाती है   अगर गलती से रास्ते में कही मुझसे वो टकराये तो अचानक देखकर मुझको वो नजरें चुराती है   वो शरमाती है इठलाती है जाने क्या करती है मगर हर रोज कॉलेज में वो मुझसे मिलने आती है   बहुत डरती है वो लड़की जमाने के फ़सानो से मगर हर रोज मिलने को मुझे घर पर बुलाती है   मैं तो जान न पाया कोई समझा तो बतलाये वो लड़की प्यार करती है या फिर यूँ बुलाती है   अकेली वो सदा देखी बड़ी मायूस रहती है मगर वो देखकर मुझको हँसती है गाती है   मुझे वो हूर बंग्ला का कोई जादू सी लगती है किसी सपने सी आकर के वो पल में दूर जाती है   मेरे कॉलेज की वो लड़की मेरे सपनो में आती है सुबह से शाम तक मुझको उसी की याद आती है