ताउम्र भटकने पर भी कोई दर नही मिला दीवारें थी हर ओर कोई भी घर नही मिला   लोग पथ्थर उछालते रहे मेरे दमन पर मगर प्यार मिले मुझको ऐसा मुकदर नही मिला   वो दूरियाँ बनाते चले गये वेवजह मुझसे बहुत पूछा गुनाह मैंने मगर उत्तर नही मिला   मेरे प्यार का झरना सफर में ही सूख गया क्योंकि इस जमाने में कोई समन्दर नही मिला   बहुत ढूढ़ा मैंने उसको इस जमाने में मगर वो संगे दिल मुझको कभी दिलवर नही मिला   आज वो मिला तो था मुझे उसी पीपल के नीचे मगर क्या कहूँ पहले की तरह हँसकर नही मिला   बहुत खाये है ऋषभ मैंने भी इस पीठ में खंजर मगर साथ निभाने को कभी रहबर  नही मिला