दर्द क्या है बताए कौन? 
कौन सुनता है , सुनाए कौन?
कौन दे जीवन बीती बातों को?
गम अभी सोया है जगाए कौन?
अब सुकून है तो भूलने में है,
पर उस पीड़ा को भुलाए कौन?
आज फिर मन है कुछ उदास सा?
लेकिन इस उदासी में याद आए कौन,
वो जो अपने थे, क्या वो अपने थे?
कौन दुःख झेले, आजमाए कौन?

- ✍️ अज्ञात