* विचारों का पलटवार *
...........................................................
मां की बातों को सुनकर उनके विचारों एवं भावनाओं का अनुसरण करते हुए मैं अपनी जिंदगी का सफर तय कर रहा था | मां कहती कि कहीं भी आओ- जाओ स्कूल विद्यालय या अन्य किसी जगह,पर किसी लड़की,औरत पर गलत नजर मत रखना | मातृ भक्त रूप से पालन करता हुआ मैं गलत इच्छाओं तथा भावनाओं को मात देता रहा |
यौवनास्था(जवानी काल) में गलत विचार, गलत भावनाएं बहुत अधिक पनपती है | आगे कुछ गलत ना कर बैठे इसके लिए योग विद्या ,दवा, संस्कारों द्वारा मैं इस अवस्था की गलत प्रवृत्तियों को क्षीणता की ओर धकेलता रहा | रामायण जैसे महाकाव्य को सुनकर ,देख कर, पढ़ कर तथा सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र की कहानियों में उनकी प्रणवादी विचारों से मैं प्रभावित हुआ और मैंने प्रण किया कि जब तक मैं बिना डीजल-पेट्रोल के चलित वाहन का आविष्कार कर नहीं लेता तब तक मैं अपने हाथों से किसी लड़की के मांग में सिंदूर नहीं भरूंगा जिसके लिए मुझे मातृत्व की बातों का अवहेलना भी करना पड़ा | या अविष्कार करने का विचार कक्षा 10 में जब मैं पढ़ रहा था तभी से हुआ |
समय चलता रहा स्कूल,विद्यालय,महाविद्यालय के बाद पढ़ने और कोचिंग पढ़ाने लगा,तथा इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान पढ़ाने लगा | मुझे जीव-जंतुओं ,पेड़- पौधों से बहुत लगाव बचपन से ही रहा, दूसरों की सेवा करना उन्हें उनका अधिकार देना और उन्हें संरक्षण प्रदान करने मैं मेरी मानसिक और आध्यात्मिक रूची रही इसके लिए मैं ब्रह्मवंशी(पालनहार,परोकारार्थ)का मार्ग अपनाया | जिसके लिये मैंने एक संगठन बनाया जिससे कि अपने कर्तव्यों के साथ-साथ परोपकार्य भी कर सकूं |
मेरी मां की ममता और आंसुओं ने मेरे लिए किसी और के दिल में जगह बना ली | जो मेरी लगन और शालीनता से प्रभावित होकर मुझसे जुड़ने की इच्छा रखने लगी | बचपन से अपने सपनों को संजोए इंसान सपनों को पंख देने के लिए जब अपने सामान इंसान को पाता है ,तो उसे एक नया आयाम मिलता है | इसी प्रकार हमारी एक शेरनी(जिसके अंदर अपने लिये और समाज के लिए कुछ कर दिखाने का जुनून और जज्बा था पर पारिवारिक बाध्यता जैसे आडंबर में दबी हुई गीदड़ बनी थी)से मुलाकात हुई ,जिसका मैं मार्गदर्शक बना | एक जैसे भावनाओं एंव विचारों के आदान-प्रदान से हम दोनों में एक दूसरे के प्रति लगाव बढ़ता गया, लक्ष्य एवं उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु हम दोनों प्रयत्नरत रहने लगे|
पर कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगा समय बीतने के साथ आशंकाओं का पहाड़ टूटने लगा | लोगों के मन में गलत विचार जागृत होने लगे | इनके गलत विचारों, इनके सोचने ,देखने के नजरिया और बातों ने हम दोनों के प्रति एक नया मोड़ उत्पन्न किया | जिसका सामना कर पाना कुछ हद तक नामुमकिन हो गया था | इसके चलते हम दोनों में गलत विचारों का जन्म होता गया| परिणामत: हम दोनों में कुछ ऐसे भी कामेच्छा जागी जो समाज की नजरों में गलत था, फिर भी इसको एक सीमा में समेटे रखने का प्रयास करते रहे, आशा और विश्वास के साथ इस को मात देने में सफल भी हो जाते |
यह सही है कि जब किसी के यहां नई दुल्हन आती है तो सभी लोग देखने जाते हैं गांव में कोई नई मशीन,गाड़ी, यंत्र या अन्य कोई चीज आती है तो लोग उसे देखने जाते हैं और उसके बारे में जानने की इच्छा रखते हैं | कामेच्छाओं के चलते हम दोनों में एक दो बार संबंध भी बने जो स्पर्श के तौर-तरीकों पर अफवाह मात्र था, किंतु काल्पनिकता एवं दूरदर्शिता व संचारिका के आधार पर हम दोनों मे प्रगाढ़ प्रेम हुआ | जो अविनाशक था तथा शून्य की ओर अग्रसर था |
लक्ष्य को ध्यान में रखकर गलत भावनाओं का प्रचार की तरह अवमूल्यन होता था | हमारा आना-जाना, मिलना-मिलाना, साथ उठना-बैठना, पढ़ना-लिखना यह सब किसी और को मंजूर नहीं था ,जो मन में आन बगल में छूरी रखकर भेदी की तरह काम कर रहा था | अंततः परिणाम निकला - लक्ष्य टूटा, दिल टूटा, परिवार छूटा ,क्रोध-भड़का ,रिश्ते छूटे ,सब तहस-नहस हो गया |
पारिवारिकता को सांसारिकता से जोड़कर मन में वैवाहिक प्रेम को जागृत करने वाली, वो करुणा कलित हृदय से प्रफुल्लित रखने वाली ज्ञानदात्री ने अब अपने दरवाजे बंद कर लिए | यह जानकर दिल को धक्का इतना गहरा लगा कि जिंदगी आधे-अधूरे में अटक गई इसी अध्याय के साथ मै आज पुन: एक और प्रण लेता हूं कि इस विषय वस्तु से संबंधित अब किसी और का सहारा नहीं लूंगा | वैवाहिक और दांपत्य जीवन के बारे में अब किसी और से ना ही संबंध रखूंगा और ना ही अब किसी और से संबंध बनाऊंगा |
(रघुकुल रीत सदा चली आई ,प्राण जाए पर वचन न जाई)
* मंशूभाई. *
दिनांक: १४/११/२०२०
