न जा यूँ मुँह मोड़ के, हम तो तेरे आशिक हैं,
यकीं न हो तो देख ले, अपना दिल खोल के।
खाई थी कसम, ज़िंदगी भर साथ निभाने की,
पर तुम तो चल दिए, महज़ कुछ ही पल में रिश्ता तोड़ के।
अब दूरियां, नफ़रतें और अंगारे हैं इस दिल में,
सुकून छीन लिया तुमने, जज़बातों से खेल के।
आवारा-पागल बना दिया तेरी इस बेरुख़ी ने,
कहाँ जाएँ हम अब, इस टूटे दिल को समेट के।

