जब जब तुम्हारी कहानियाँ लिखी जाएँगी
यक़ीन मानो मेरा
स्याही का रंग नीला नहीं लाल निकलेगा
तुम देखना लहू बहेगा पन्नों पर
और
तुम्हारे आंसूवो के सैलाब में ये पितरसत्ता की इमारतें ढह जाएँगी
तुम्हारी चीख़ें इस बहरे हो चुके सिस्टम को जगाएँगी ।
बेशक वो लकीरें बनाएँगे
तुम मिटाते चलना
वो फ़तवे सुनाएँगे तुम हटाते चलना ।
गिरना, सम्भालना, उठना, चलना ,
फिर गिरना, सम्भालना, उठना मगर चलना
तुम रुकना मत
क्यूँकि तुम्हारे हौसले की क़समें, वो आने वाली पीढ़ियाँ खाएँगी
जब जब तुम्हारी कहानियाँ लिखी जाएँगी।
