कालेज, लाइब्रेरी और कैनटीन
मैंने कहीं नहीं लिखा कोई नाम
लिखी तो बस एक गुज़ारिश
कि दूर नहीं जाना
पर कौन माना है इस बात को
समझे सब हैं
पर अमल किसी ने नहीं किया
मैं अपरिचित थी नियमों से कि
वफ़ादारी के ऐवज में बख़्शीश मिलती हैं वफ़ा नहीं
यदि समय लंबा चल जाये तो बड़ा इनाम मिलता है
इनाम में क्या - बड़ा घर और दूल्हा
शाबाशी देते हुए सब कचर कर चले जाते हैं
गुज़ारिश लिखी ही रह जाती है दीवारों पर
वक़्त बीतने पर उन्हें पोत दिया जाता है।
