रंग भी है, त्योहार भी है,

पर तुम नहीं, होली नहीं।

वक्त भी है, दो चार यार भी है,

पर तुम बिन, होली नहीं।

भीड़ भी है, ये शोर भी है,

पर मन नहीं, होली नहीं।

पानी भी है, गुलाल भी है,

पर गाल लाल नहीं, होली नहीं।

तैयारी है, ये शाम भी है,

पर रूह नहीं, होली नहीं।

तस्वीर है, तेरा नाम भी है,

पर हाथ नहीं, होली नहीं।

तड़प भी है, आवाज़ भी है,

पर अल्फाज़ नहीं, होली नहीं।

नज़र भी है, इंतज़ार भी है,

पर दीदार नहीं, होली नहीं।

आसमान है, ये ग्रहण भी है,

पर चाँद नहीं, होली नहीं।