हाँ, थोड़ा अंधेरा है,

पर इतना नहीं कि मैं नज़र न आऊँ।

असल में कोई बड़ी बात नहीं है यह,

तुम्हें वहम है, पर रात नहीं है यह।


ये खामोशी बस एक गहरा परदा है,

रिश्ता टूटा नहीं, बस ज़रा ठहरा है।

आँखों से पढ़ लो जो लब कह न सके,

दूरी भले लगे, पर अहसास अब भी गहरा है।


वक्त को थोड़ा वक्त लेने दो,

फिर उजाला होगा, बस तुम साथ रहने दो।