हृदय में हलचल, आँखों में राज़ है,

खामोश धड़कन, अनकही आवाज़ है।


न ये इकरार है, न ये इनकार है,

बस अधूरा सा दोनों को इंतज़ार है।


एक अनकहा सा समझौता दोनों ने कर लिया,

कि 'हाँ' में अपनी 'ना' का रंग भर लिया।


किस्मत के पन्नों पर ये रिश्ता गवारा न होगा,

इश्क़ तो होगा, पर कोई सहारा न होगा।


वो जानते हैं मुकम्मल ये कहानी हो न सकेगी,

ये कश्ती इस समंदर को कभी पार कर न सकेगी।


हृदय में हलचल, आँखों में राज़ है,

खामोश धड़कन, अनकही आवाज़ है।