ये मोहब्बत सही है या गलत, पता नहीं है,

बस ये जान लो कि तुमसे हुई नयी-नयी है।

कभी डर लगता है, तो कभी एक झिझक है,

कहने की कुछ भी, अब तक न हिम्मत हुई है,

तुमसे हुई ये शुरुआत... अभी नयी-नयी है।


नज़रें मिलती हैं तो अक्सर झुक जाती हैं,

इन खामोशियों में भी एक बात छुपी है।

इश्क़ का ये आगाज़ बड़ा दिलकश है मगर,

धड़कनें कहती हैं कि ये मोहब्बत नयी-नयी है।