जब तुम कुछ कहती हो,

तो लगता है,

जैसे हम एक गहरे संबंध में हैं,

फिर भी अनकहा रह जाता है।

हमारे बीच की ख़ामोशी,

इसका क्या मतलब है?


कुछ तो तुम छुपाती हो,

कई बार जताती हो,

लेकिन मैं समझ नहीं पाता,

इज़हार-इकरार अभी दूर है,

बातें करनी है अभी बहुत सी,

पर चुप रहने से कुछ होता है?


मैं कुछ कहूँ, तो तुम सुनती हो,

हामी में सर भी भर्ती हो,

हमारी बातें आधी-अधूरी होती हैं।

पर कभी, तुम भी तो कुछ कहो,

तुम्हारे शब्दों से एक तस्वीर रचो,

शायद में रंग भर पाऊ?