बताओ, तुम्हें रंगों में लाल और काला ही क्यों पसंद है?

जैसे दिल की धड़कन और उसकी खामोशी... एक साथ।

मेरी पसंद नीला, तुम्हें अच्छा लगता है, मेरे ऊपर,

पर कभी-कभी क्यों मौन हो जाती हो सफेद की तरह?

मेज़ पर बिखरे उन सूखे गुलाबों की तरह।


तुम्हारी चहक तो हरा है, मेरे जीवन का।

मैं गुलाबी होकर तुम्हारे होठों पे मुस्कुराना चाहता हूँ,

एक इंद्रधनुष बन कर, पलकों पे आना चाहता हूँ,

तुम्हारा पीला आँचल, धूप है मेरे आँगन की,

मैं गेरुआ रंग ओढ़े, जोगी तुम्हारा होना चाहता हूँ।