वो सर्दी की ओस की बेटी,

सुनहरी चमकती ज्यूं ज्योति,

एक धूप का मोती,

हवाओं के संग जो मुस्काए,

पत्तों की गोदी में छुप जाए,

पल भर का है इसका जीवन,

पर कण-कण को ये हर्षाए,

जैसे कोई अधूरा सपना,

मिटकर भी जो लगे है अपना,

भोर की पहली ये हलचल,

मन के आँगन में है पिरोती,

एक धूप का मोती।