मैं प्रेम लिखना चाहता हूँ, पर लिख नहीं पाता,

शायद लिखने को प्रेम का अहसास होना ज़रूरी था।

किया तो था मैंने भी तुमसे बेइंतहा,

पर वो ढाई अक्षर, न जाने क्यों दो ही रह गए।


वो आधा 'प्' शायद मेरा वजूद था,

जो तुम्हारे 'रे' से मिलते ही पूरा होता था।

पर तुमने 'म' से मुँह क्या मोड़ा,

कि 'प्रेम' का वह शब्द अधूरा ही रह गया।


अब कागज़ पर बस 'परे' लिखा जाता है,

क्योंकि तुम मुझसे दूर हो चुके हो।

वो आखिरी 'म' जो 'मिलन' का प्रतीक था,

मेरी स्याही में पहले ही सूख चुका है।