बरसात में मिलने आए चार लोग,
पानी की शीतल बौछार,
मिट्टी की सौंधी खुशबू,
मोर की पीहू-पीहू, कोयल की कुक,
और इन सबको बहाती मेरी ओर हवा।
इसका आनंद लेते चार यार,
बच्चों की हंसी, बारिश में खेलते,
कागज की नावें, बहती पानी की धार में,
तपती धरती, सोखती मनचाहा जल,
और नदी-नालों में उठती नई हलचल।

