आदमी, मेरी अभिलाषाएँ कहाँ पूरी होती है,

एक हो जाने पर भी, दो की फ़िक्र होती है।

खुशियों के थैले में, बस खाली एक बर्तन है,

सोने की चमक में, अदृश्य एक दर्द चुप है।


एक ख़्वाहिश पूरी होती, एक नई की तलाश,

लेकिन सब एक परछाई, ज़िंदगी के अंधेरे में।

दौड़ता हूँ, उतनी ही बढ़ती है इशारों की आस,

कभी अमीरी की चाह, कभी नाम की प्यास।


क्या ठंडी चादर में मिल जाएगी राहत?

शव हूँ, तो भी लालसा ज़िंदा रहती है।

बिदाई में, लोग, लकड़ी और दाग चाहिए,

हाँ, मैं लाश हूँ, मुझे ज़मीन चाहिए!