अब हम में ‘वो’ बात नहीं होती,
पहले जैसी मुलाक़ात नहीं होती।
हम मिलते तो हैं, पर अनजान बनकर,
भीड़ में टकराते हैं अब, अक्सर, मगर,
अजनबियों जैसी भी पहचान नहीं होती।
सुनते-सुनाते हैं हम दुनिया भर की बातें,
पर एक-दूसरे से अब कुछ कहते नहीं,
शायद और जानने की चाह नहीं होती।
