तुम्हीं ने दी थी पहली दस्तक, दिल के वीरान दरवाज़े पर,
फिर क्यों हदों में सिमट गई तुम, इश्क़ के परवान चढ़ने पर?
गर दोस्ती ही मुक़द्दर थी, तो ये चाहत का भरम क्यों था?
जब रास्ते ही जुदा थे, तो नज़दीकियों का सितम क्यों था?
अब मोड़ पर कहती हो तुम, कि मंज़िलें अपनी जुदा हैं,
हम तो लुटाकर दो जहाँ, बस तेरे नाम कर बैठे थे।

