झाड़ियों के बीच से
चमकतीं ख़ूबसूरत –
दो मासूम-सी आँखें
मेरीओर ताकती हैं
वे मुझे आँकती हैं
शायद वे जानती हैं
कि "हम इंसान "–
प्यार नहीं करते ,
शिकार करते हैं –
मजबूरों का –
मजलूमों का !!
और वे छुप जाना चाहती हैं
आख़िर कब तक छुपेगीं?वो
हम ढूंढ ही लेंगे उन्हें मार ही देंगे !
इंसानों के वेश में शिकारी हैं हम !!
सफेदपोश भेड़िये भी –
क्या नहीं हैं हम ?
