१
प्रा 0 पाठशाला के दिन भी क्या थे !
प्रत्येक शनिवार अन्ताक्षरी !
पूछ-पूछ कर सुन्दर कविताएं , चौपाईयाँ , दोहे , सवैये आदि रट-रट कर जाते थे। बचपन की याद की हुईं कविताएं उच्च कक्षाओं से लेकर जीवन–परीक्षाओं के क्षेत्र में भी काम आती हैं।
२
पटरी , कापी –किताब पर रेंगने वाले कीटों को विद्या माता कह कर सावधानी पूर्वक हटाकर उन्हें हाथ जोड़कर
प्रनाम करने का उपदेश गुरूजी द्वारा प्राप्त होता था जिसमें जीव-हिंसा रोकने का आग्रह था ।
३
आज कैसे दिन आ गए !
आज पुस्तकों पर पैर भी रखने में संकोच/भय नहीं है।
ऐसी प्रवृत्ति से विद्या नहीं आती ! विद्या-प्राप्ति हेतु गुरू का आदर - सम्मान के साथ ही पुस्तक सम्मान से विद्यार्जन में अभूतपूर्व सफलता मिलती है।
