राष्ट्र-रक्षा यज्ञ में 
हो समर्पित–
तन-मन व धन से
स्वयं के सुख-साधनों की–
आहुति ही देना
कभी विचलित न होना!

देश के अस्तित्व के संग
तेरा भी अस्तित्व कायम
ले तिरंगा हाथ में–
रणभूमि में अब उतर जा तू
दुश्मनों का चीर सीना!
सुन! कभी विचलित न होना।

तू कर्मयोगी है और है महावीर तू ही
कर पार दुस्तरतम–
सदा आगे ही बढ़ना
कभी विचलित न होना

फाड़! दे तू अन्यायों की स्याह बदलियां
अन्यायों का कर विरोध पुरजोर!
अनवरत आगे ही बढ़ना
सुन! कभी विचलित न होना!!