हम अपनी उलझने,सुलझाने में लगे हैं

शायद हमअपना प्यार बचाने में लगे हैं

हर दफ़ा इक उलझन से भरी रात आती है

हर रात!एक दर्द भरा गीत गाती है।


चलो अब चलें हम समन्दर के किनारे–

जहाँ होंगे हम व समन्दर की लहरें

उन लहरों में कहीं खो जाएँगे

उलझे प्यार के धागों को हम सुलझाएंगे...