दुःख में होती
सुख की परिभाषा !
दुख में ही –
मुकुलित होती –
मधुमय जीवन की आशा !
छोड़ अभी नैराश्य भाव !
सीखो जीना ! आशाओं में !
छोड़ो ! मन से दुश्चिंताएं !
लौटो ! एकाकी जीवन से ।
देखो –
इन फूलों को देखो !
खिलने से पहले ये
कितने झंझावातों को सहते ,
कुछ नहीं कहते ,खिल ही जाते हैं
झर जाते , फिर –
बीज नया वे दे जाते हैं ,
मिटते हैं फिर उग आते हैं !
मिटकर भी उगना सीखो !
बुझकर भी जलना सीखो !
मत उदास हो ,
सब इच्छायें
मानव-मन की
कब हैं पूरी होतीं ?
थोड़े में भी
खुश हो होकर–
जीना सीखो !!
