तेरी यादें भी क्या चीज़ हैं !
जैसे मदमस्त हवा का झोंका !
यादआते ही –
महक जाता है दिल !
चहक जाता है दिल !
तेरी बातें भी कुछ कम तो नहीं
जैसे चाँदनी की ज्योत्स्ना !
नदी की चञ्चल लहरों पर खेलती
चंद्र-किरणों की पाँवों की छम-छम !
याद आते ही –
तेरी बातों की सरगम !
मन करने लगता नर्तन !
डूबते चले जाते हैं –
मेरे नृत्य करते पाँव !
तेरी यादों की महा रास में
तेरे आने की आस में !
