हम हैं नन्हें - मुन्ने ! बच्चे !
हम होते हैं मन के सच्चे !
हमसे भी भारी हो जाता है
हमरे,स्कूली बस्ते का भार !
क्यों करते तुम सब
हम पर अत्याचार !
खेलने-कूदने का वक्त हमारा !
हमको क्यों देते इतना गृह-कार्य !
सुनो-सुनो ओ माँ-बप्पाओं !
आप हमारे प्रथम आचार्य !
हमें हँसाओ , हमें पढाओ !
मेरी मेमों ! मेरे आकाओं !
हमको मत भेजो, तड़ीपार !
हो जाते हैं हम बचपन में ही बूढ़े !
आंखों पर चढ़ जाते हैं चश्में !
झुक जाती है हमरे रीढ़ की हड्डी !
कैसे खेलें हम कबड्डी ?
हमें न मारो जीते जी तुम
हम पर एक करो उपकार !
हम हैं बच्चे , प्यार के भूखे
जीभर के , हमसे करो प्यार !
हमरे शिशुपन को यूँ ना मारो !
हम बच्चे होते सुकुमार !
हमें न मारो ! हमें दुलारो !
हम पर भी थोड़ा वक्त गुजारो !!
