शिकायत है तुमसे!
क्यूँकि मुहब्बत है तुमसे!
यूँकि शिकायत है तुमसे!
बातों ही बातों में –
नाराज हो जाते क्यूँ हो?
सिर्फ अपनी ही सुनाते हो
सुनते नहीं क्यूँ हो?
थोड़ी मेरी भी सुन लो!
कुछ अपनी भी कह लो!
ग़लतफहमियां दूर हो जाएं !
मन के मुरझाए चमन में
बहारें ! झूम के आ जाएं !
एक बार फिर –
तुम और मैं 'हम' हो जाएं !
