सत्य स्वयं सिद्ध है's image
702K

सत्य स्वयं सिद्ध है

सत्य स्वयं सिद्ध है

असत्य निषिद्ध है


सत्य को घेरने की

होती रहती हैं साजिशें

की जाती हैं मोर्चाबन्दी

झूठ के सहारे से।


पत्थरों को रगड़कर–

बनाये जाते हैं पैने हथियार!

करने के लिए लहूलुहान

सत्य को!


गढ़े जाते हैं झूठ-भरे नारे 

छद्म आवरण में ।

Read More! Earn More! Learn More!